चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाए जाने के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है… जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर कांग्रेस की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं।
विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई है जिसमें कमिश्नरी रिपोर्ट के बाद पुष्टि हो चुकी है कि नंदा राजजात यात्रा में निर्माण कार्यों के लिए जो टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाई गई वह सही नहीं थी इसलिए इस भ्रष्टाचार को देखते हुए शासन की तरफ से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनका ना तो किसी से कोई व्यक्तिगत द्वेष है और ना ही कोई ऐसी भावना उनके मन में रहती है।

More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल