17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जातीय जनगणना को लेकर महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड के लोगों से की ये अपील

जातीय जनगणना को लेकर महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड के लोगों से की ये अपील

उत्तराखंड बीजेपी ने राष्ट्रीय जनगणना की अधिसूचना जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वागत किया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, इस संवैधानिक प्रक्रिया के आंकड़ों पर विकसित भारत का निर्माण होगा, जिसमें जातीय गणना से नए इतिहास का सृजन होगा। वहीं विपक्ष से भी अपने सभी दुर्भावों को त्याग इस संवैधानिक प्रक्रिया में सकारात्मक सहयोग की अपील की है।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जनगणना प्रक्रिया को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी करने का स्वागत किया है। अपनी प्रतिक्रिया में इसे देश के विकास और सामाजिक कल्याण की योजनाओं के निर्माण अतिआवश्यक बताया। साथ ही कहा, कोरोना महामारी के चलते इसमें थोड़ा विलंब हुआ है, लेकिन अब इस संवैधानिक प्रक्रिया की शुरुआत से शीघ्र राष्ट्रीय नीति निर्धारण के लिए जरूरी जानकारियां मिलेगी।

See also  रुद्रप्रयाग में पुलिस चला रही सघन चेकिंग अभियान

उन्होंने कहा, देश की तरह उत्तराखंड के लोगों का भी इस महत्वपूर्ण भागीदारी का इंतजार समाप्त हुआ है। हम सभी शुक्रमंद हैं कि पर्वतीय राज्यों की भौगौलिक एवं प्राकृतिक दुश्वारियों को समझते हुए,1अक्टूबर 2026 तक का समय अलग से निर्धारण किया गया है। उन्होंने आग्रह किया कि प्रथम चरण के बाद जब द्वितीय चरण में इस अभियान से जुड़े स्वयंसेवक और कर्मचारी आपके पास आएं तो खुलकर उनका सहयोग करें। क्योंकि आपके द्वारा दी गई जानकारियां, आंकड़ों में तब्दील होकर प्रदेश के लिए विकास और जनकल्याण की नीतियों के निर्माण में सहायक होंगी।

उन्होंने कहा, आजादी के बाद पहली बार इस प्रक्रिया में जातीय गणना को शामिल कर देश इतिहास बनाने का रहा है। पूर्व में भी जनता और कार्यपालिका ने इसके पक्ष में राय जाहिर की थी, लेकिन अफसोस राजनैतिक इच्छा शक्ति की कमी और बंटवारे की राजनीति के चलते इसे कभी अमल में नहीं आने दिया। जिन्होंने देश में सबसे अधिक निष्कंटक शासन किया और कभी जाति जनगणना को लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं किया। अफसोस वही लगातार संविधान की किताब जेब में लेकर, जाति आधारित गणना करने की चुनौती देते रहे थे। लेकिन मोदी सरकार, तमाम ऐतिहासिक निर्णयों के क्रम में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित में जातीय गणना भी करवा रही है।

See also  देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, गोदियाल बोले 2027 में बीजेपी की सत्ता से विदाई तय

प्रदेशाध्यक्ष ने विपक्ष समेत सभी सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से भी राष्ट्रनीति निर्माण की इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की है। क्योंकि विकसित भारत निर्माण में जनगणना के आंकड़े बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।