15 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता अभियान

स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने आज अपना 40वां स्थापना दिवस मनाते हुए पूरे देश में एक साथ महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरूआत की। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आह्वान पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड प्रदेश में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  ज्योति रौतेला ने व्पापक स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि ये पहली बार है कि महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर देश में सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है।

उत्तराखंड में 10 लाख महिला सदस्य बनाने का लक्ष्य- रौतेला

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष  ज्योति रौतेला नें कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में भी महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर रही है। ज्योति रौतेला ने बताया कि उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश में पहली बार सभी जिला और महानगर मुख्यालयों में मेंबरशिप कैंपेन लॉन्च करने जा रही है. इसके बाद महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक और बूथ लेबल तक लेकर जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर की करीब 10 लाख महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया 17 करोड़ रुपये का बजट

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 में भारतीय महिला कांग्रेस की स्थापना की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को देश की राजनीति में शामिल कर देश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी आवाज़ को सुनने का अवसर प्रदान करना है। महिलाओं के राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था, ताकि भारत में महिलाएं राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस की महिलाओं की ओर से नारी न्याय का संकल्प दोहराया जाएगा।

See also 

सदस्यता के लिए 100 रुपये फीस- ज्योति रौतेला

ज्योति रौतेला ने कहा कि महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान पूरी तरह से ऑनलाइन होगा, जिसमें हर वर्ग की महिलाएं 5 साल तक के लिए महिला कांग्रेस की सदस्य बन सकती हैं। सदस्यता के लिए मात्र 100 रुपये की ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी, जिसके बाद सदस्य को ऑनलाइन सदस्यता सर्टिफिकेट प्राप्त होगा।‌महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि सदस्यता अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, पंपलेट, बैनर, सोशल मीडिया जैसे साधनों का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा। महिला कांग्रेस संगठन की नई वेबसाइट पर महिलाओं को अपनी बात रखने का मंच मिलेगा, साथ ही संगठन की गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध होगी। ज्योति रौतेला ने कहा कि महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। हम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को सदस्यता के इस महाअभियान से जुडने का आह्रवान किया।

See also  चमोली में स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का किया परीक्षण

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश सहप्रभारी  सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, चन्द्रकला नेगी, पायल बहल, मीना रावत, निधि नेगी, पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवारी, अमृता कौशल, अनीता दास, देवेन्द्र कौर समेत कई महिला पदाधिकारी उपस्थित थे।