7 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मनवीर सिंह चौहान का कांग्रेस पर पलटवार

मनवीर सिंह चौहान का कांग्रेस पर पलटवार

उत्तराखंड बीजेपी ने कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश मे कानून का राज है और कांग्रेस को समझना होगा कि दुष्प्रचार के जरिये असत्य को सच साबित नही कर सकती है। अभी तक प्रदेश मे ऐसी कोई घटना उदाहरण के रूप मे सामने नही आयी जब त्वरित एक्सन न लिया गया हो।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा एक मंत्री पर आरोपों को लेकर अधिक आक्रामक है, जबकि धामी सरकार की पारदर्शी नीति और जाँच एजेंसियों को मिले फ्री हैंड की बदौलत ही हर व्यक्ति की जांच हो रही है जो आरोपों के दायरे मे है।और उन मामलों में क़ानून अपना काम कर रहा है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले मे हमेशा दोहरा मापदंड अपनाती है और अपनी सुविधा के अनुसार राय रखती है। उन्होंने कहा कि जब उंगली उसकी ओर उठे तो वह सीबीआई और ईडी के खिलाफ मोर्चा खोल देती है और जब उसे भाजपा को निशाने पर लेना हो तो इन्ही एजेंसियों से जांच की बात करती है।

See also  बेरीनाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाया गया बहुउद्देशीय शिविर

उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले मे भी रसूखदार जांच के दायरे मे आये और सलाखों के पीछे पहुंचे। धामी सरकार ने राज्य मे पारदर्शी व्यवस्था की बेहतर शुरुआत की, जिसमे बिना काल खंड को देखकर किसी भी मामले की जांच और आरोपियों को कानून के कटघरे मे खड़ा किया। लेकिन विरोधियों को यह रास नही आ रहा है, लेकिन भाजपा विकास की गति को निर्वाध रूप से जारी रखेगी ।

हाल ही मे महिला उत्पीड़न की कुछ घटनाएं सामने आयी, लेकिन उन पर त्वरित गति से कार्यवाही की गयी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल मे तो रिपोर्ट दर्ज तक नही होती थी और लोग थाना चौकियों के चक्कर काटते थे, लेकिन अब अधिकारियों को जवाबदेह बनाया गया है। वहीं महिला उत्पीड़न के खिलाफ महिला अधिकारियों की नियुक्ति है। सीएम ऐसे मामलों को मॉनिटरिंग भी करते है।

See also  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, सीएम धामी भी रहे मौजूद

चौहान ने कहा कि विकास मे विघ्न संतोषी लगातार अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नही होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनकी फितरत को भली भाँति जानती है और राज्य को विकास के क्षेत्र मे अग्रणी राज्य की ओर ले जा रहे सीएम धामी को जनता का आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन मे राज्य नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है। इस पर दुष्प्रचार का कोई असर नही होगा।

See also  मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर पूरे किए 25 साल, सीएम धामी ने दीं शुभकामनाएं
Ad 2