19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आज बीजेपी में शामिल होंगे कई नेता

आज बीजेपी में शामिल होंगे कई नेता

उत्तराखंड बीजेपी का कुनबा आज बढ़ने वाला है। देहरादून बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में जोत सिंह बिष्ट समेत कई नेता बीजेपी का दामन थामेंगे। बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कल देर शाम धामी से मुलाकात कर इस मसले पर चर्चा की थी। आज दोपहर 1 बजे ज्वाइनिंग कराई जाएगी। कल ही जोत सिंह बिष्ट और राजेश बिष्ट समेत सैकड़ों नेताओं ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। आप छोड़ने वाले नेता आज देहरादून में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर से पद यात्रा निकालते हुए बीजेपी मुख्यालय तक पहुंचेंगे। ये अभी साफ नहीं हुआ है कि जो नेता बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी या ये सभी नेता, कार्यकर्ता किन शर्तों के साथ बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। फिलहाल लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में नेताओं के दलबदल का सिलसिला शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में भी ऐसी कई ख़बरें आएंगी।

See also  सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण