उत्तराखंड बीजेपी का कुनबा आज बढ़ने वाला है। देहरादून बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में जोत सिंह बिष्ट समेत कई नेता बीजेपी का दामन थामेंगे। बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कल देर शाम धामी से मुलाकात कर इस मसले पर चर्चा की थी। आज दोपहर 1 बजे ज्वाइनिंग कराई जाएगी।
कल ही जोत सिंह बिष्ट और राजेश बिष्ट समेत सैकड़ों नेताओं ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। आप छोड़ने वाले नेता आज देहरादून में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर से पद यात्रा निकालते हुए बीजेपी मुख्यालय तक पहुंचेंगे। ये अभी साफ नहीं हुआ है कि जो नेता बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी या ये सभी नेता, कार्यकर्ता किन शर्तों के साथ बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। फिलहाल लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में नेताओं के दलबदल का सिलसिला शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में भी ऐसी कई ख़बरें आएंगी। 

More Stories
धामी कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले, उत्तराखंड को घोषित किया गया पूर्ण साक्षर राज्य
पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारी तेज, डीएम पिथौरागढ़ ने की टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक
दिवंगत जनरल खंडूरी और जसपाल राणा को कैबिनेट बैठक से पहले दी गई श्रद्धांजलि