3 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में गुलदार की दहशत

देहरादून में गुलदार की दहशत

आज शाम लगभग 6:00 से 6:30 बजे के बीच, चीड़ों वाली खाला, रिसपाना नदी के जंगल झाड़ी क्षेत्र में गुलदार द्वारा 12 वर्षीय बच्चे निखिल, पुत्र शेर बहादुर पर हमला किया गया, जिसमे उनके सर पर चोट आई, निखिल अपने साथियों के साथ जंगल झाड़ी क्षेत्र में लकड़ियां बीनने गया था, जब ये घटना हुई। देहरादून में गुलदार की दहशतघटना की सूचना पर तत्काल वन विभाग के टीम के साथ स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। राजपुर क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभावित क्षेत्र में पुलिस की गस्त बढ़ाने के संबंध में थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देशित किया गया है, साथ ही वन विभाग के टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावित इलाकों में लोगों को गुलदार के हमले के प्रति सावधान किया जा रहा है।

See also  प्रभारी बनाए जाने के बाद राम माधव का पहला उत्तराखंड दौरा, सांसद त्रिवेंद्र रावत ने किया स्वागत