16 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पार्वती कुंड के दर्शन पर मोदी का पहला बयान

पार्वती कुंड के दर्शन पर मोदी का पहला बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश और पार्वती कुंड के दर्शन के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। पीएम ने कहा है “उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं। यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है। प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की।”

एक दिन के दौर पर पीएम

प्रधानमंत्री एक दिन की यात्रा पर उत्तराखंड में हैं। सबसे पहले उन्होंने आदि कैलाश के ही दर्शन किए जबकि कुछ देर बाद वो जागेश्वर धाम जाएंगे उसके बाद पिथौरागढ़ में जनसभा करेंगे।

See also  चमोली में स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का किया परीक्षण