3 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आंदोलन ने पूरे किए 170 दिन अभी भी नहीं जागा सरकारी सिस्टम

आंदोलन ने पूरे किए 170 दिन अभी भी नहीं जागा सरकारी सिस्टम

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन नियमितीकरण कट ऑफ डेट नियमावली 2024 जारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 170 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में जहां विभिन्न स्थलों पर पौधा रोपण किया गया वहीं पिथौरागढ़ स्थित गुरना देवी मंदिर परिसर में समाजसेवी व पत्रकार जुगल किशोर पांडे व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य ललित पंत के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

आंदोलन ने पूरे किए 170 दिन अभी भी नहीं जागा सरकारी सिस्टम

जुगल किशोर पांडे ने कहा कि अपनी तरह का अनोखा पौधारोपण आंदोलन राज्य में एक मिसाल बन रहा है सरकार को चाहिए की वार्ता के माध्यम से समाधान किया जाए। ललित पंत ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्य करते हुए अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने का नायाब तरीका है। सरकार को अभिलंब वार्ता कर समस्या का समाधान करना चाहिए। विभिन्न स्थलों में किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में शेर सिंह हर सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश सौरभ खोलिया महेश कुमार दीपक राजेंद्र नरेंद्र थापा विजय बोरा सहित निगम कर्मी थे।

See also  सीएम धामी ने उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं से की मुलाकात

वहीं आंदोलन के 170 वें दिन महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला के नेतृत्व में केव गार्डन परिसर नैनीताल में कर्मचारियों ने पौधारोपण किया किया । महासंघ के उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका द्वारा नोकुचिया लाल क्षेत्र महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी के नेतृत्व में बैजनाथ पर्यटक आवास गृह परिसर में महासंघ के जिला अध्यक्ष महेश कुमार दास के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों द्वारा कौसानी पर्यटक आवास गृह परिसर मैं पौधा रोपण किया गया।

See also  सीएम धामी ने मुजफ्फरनगर गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
Ad 1