3 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मलिन बस्ती अध्यादेश पर नवीन जोशी ने बीजेपी सरकार को घेरा

मलिन बस्ती अध्यादेश पर नवीन जोशी ने बीजेपी सरकार को घेरा

उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने आज देहरादून में राजपुर विधानसभा के वार्ड 14 में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मलिन बस्तियों के मुद्दे पर केवल चुनावी लाभ लेने के लिए तीन साल का अस्थायी अध्यादेश लाने का काम किया है। उन्होंने इसे जनता को गुमराह करने और चुनावी फायदे के लिए बनाई गई एक रणनीति करार दिया। मलिन बस्ती अध्यादेश पर नवीन जोशी ने बीजेपी सरकार को घेरा

जोशी ने कहा कि बीजेपी की नीतियों में दूरदृष्टि और स्थायित्व की कमी है। अगर बीजेपी की मंशा सही होती, तो वह स्थायी कानून बनाकर बस्तियों को नियमित करती और वहां रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देती। उन्होंने आशंका जताई कि चुनावों के बाद भाजपा बस्तियों को तोड़ने का काम करेगी। कांग्रेस की ओर से जनता को आश्वासन देते हुए जोशी ने कहा कि यदि देहरादून में कांग्रेस का मेयर चुना जाता है, तो कांग्रेस बस्तियों को बचाने के साथ-साथ वहां के निवासियों को मालिकाना हक देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बस्तियों के विकास और कायाकल्प के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि बस्तियों में रहने वाले लोग सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

See also  सीएम धामी ने मुजफ्फरनगर गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी