1 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी, अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

पिथौरागढ़ में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी, अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित सांसद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दसवें दिन आज नेहरू युवा केंद्र (एन.यू.रा.इ.) पिथौरागढ़ के मैदान में अंडर-19 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र बल्दिया, पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पिथौरागढ़ उपस्थित रहे तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अनूप बिष्ट दिवस प्रभारी के रूप में मौजूद रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश कुमार नेगी द्वारा मुख्य अतिथि को बैज पहनाकर स्वागत किया गया।

अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता में जनपद की 12 विधानसभाओं में से 8 विधानसभाओं के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आज खेले गए मुकाबलों में विधानसभा पिथौरागढ़, डीडीहाट, लोहाघाट एवं अल्मोड़ा की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। पहला सेमीफाइनल विधानसभा डीडीहाट एवं लोहाघाट के मध्य खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल विधानसभा पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा के मध्य खेला जाएगा।

See also  हरीश रावत से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, अपने खेत में उगाए चावल गिफ्ट किए

जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश कुमार नेगी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के अंतिम दिवस कल अंडर-19 वर्ग के शेष मैचों का आयोजन किया जाएगा। आज की प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पंकज रावत, यतीश ओझा, नितिन उप्रेती, भूपेंद्र चौहान, कृष्णा जोशी, राजेंद्र खोलिया, अर्जुन कुमार, इंद्रजीत सामंत तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट, कुलदीप, गंगा, हेमा पांडे सहित समस्त पीआरडी जवानों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।