8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जिला योजना की बैठक में शामिल हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

जिला योजना की बैठक में शामिल हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा मा. सांसद टिहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक में प्रतिभाग किया गया। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न शासकीय विभागों की प्रगति, उपलब्धियों एवं लंबित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। जिला योजना की बैठक में शामिल हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जनता से सीधे जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और उनके त्वरित समाधान पर बल दिया। विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा मैदानी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही, जनहित से जुड़े विषयों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

See also  हिमालय दिवस कै मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

इस अवसर पर त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विकास योजना को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करना है, ताकि अंत्योदय की भावना के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाया जा सके। उन्होंने देहरादून को विकास के प्रत्येक मानक पर अग्रणी बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

 

 

See also  गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में शामिल हुए सीएम धामी
Ad 1