19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

हरिद्वार से सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांसद रावत ने भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए रक्षा मंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दीं। उन्होंने कहा कि सेना के इस साहसिक एवं सफल अभियान से देशवासियों का मनोबल और अधिक सुदृढ़ हुआ है। सांसद रावत ने राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सीमाओं की रक्षा में भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि देश को अपनी सेना पर गर्व है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न सामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

See also  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की कवायद 25 फरवरी को कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव