19 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड बीजेपी ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, 2027 में जीत की हैट्रिक का संकल्प

उत्तराखंड बीजेपी ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, 2027 में जीत की हैट्रिक का संकल्प

उत्तराखंड बीजेपी परिवार ने 27 में जीत की हैट्रिक के प्रण के साथ अपना स्थापना दिवस हर्षौल्लास से मनाया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, जिस अत्याचारी और षड्यंत्रकारी विपक्षी माहौल के मध्य भी हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बने हैं, उसके सामने तो आज की झूठ और भ्रम की राजनीति कुछ भी नही है।

पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुए मुख्य समारोह में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की उपस्थित में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी ध्वज फहराया गया और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी । उद्घोष और मिष्ठान वितरित करने के साथ सभी वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन के सफर की विस्तार से चर्चा की।

See also  चारधाम यात्रा और अगले साल होने वाले कुंभ को लेकर समाजसेवी दीप चंद्र पाठक का ज्ञापन, सरकार से की परिवहन व्यवस्था में सुधार की मांग

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक् भट्ट ने सर्वप्रथम संगठन निर्माण में बलिदानी और तपस्वी कार्यकर्ताओं को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ऐसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण से ही 1952 में दो सीट से शुरू हमारा सफर आज लगातार तीन बार केंद्र की सरकार बनाने के साथ निरंतर जारी है। पार्टी और देश को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने अतुलनीय प्रताड़ना सही हैं, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तो कश्मीर को देश से जोड़े रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आपातकालीन में जब हम उतनी बड़ी राजनीतिक ताकत भी नहीं थे,तब भी लोकतंत्र की आजादी के लिए हमारे हजारों कार्यकर्ताओं ने यातनाएं झेली। देश के विकास और संस्कृति के संरक्षण के लिए हमारी सरकारें प्रतिबद्धता से काम कर रही हैं। उत्तराखंड में भी बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत अनेकों धार्मिक स्थलों का विकास और पुनरोद्धार भी हमारी राष्ट्रवादी संस्कृति का परिचायक है।

See also  हर हर महादेव की गूंज के साथ केदारनाथ धाम रवाना हुई पंचमुखी डोली

उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह की अत्याचारी एवं षड्यंत्रकारी राजनीति का सामना करते हुए दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, वर्तमान परिस्थितियां तो कुछ भी नही हैं। आज विपक्ष लाख झूठ और भ्रम फैलाए, लेकिन भाजपा के संकल्प और समर्पण को तोड़ नहीं सकता है। हम सभी इस स्थापना दिवस में प्रण ले रहे हैं कि अगला स्थापना दिवस 27 के चुनावों में हैट्रिक के साथ मनाएंगे

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्थापना दिवस हम सबके लिए बहुत गर्व का विषय है, जिससे हमे नई ऊर्जा सृजित कर देश समाज को आगे बढ़ाने में जुटना है। चरावेति चरावेति के सिद्धांत पर काम करते हुए हमें आने वाले दिनों में बूथ स्तर पर संवाद आगे बढ़ाना है। जो राजनैतिक हित के अधिक देशहित और सामाजहित की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं, लिहाजा हमारी जिम्मेदारी भी सबसे अधिक है, इसी भाव के साथ हमे स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना है। बूथ स्तर पर पार्टी ध्वजारोहण के साथ संवाद बैठक करनी है, जिसमें प्राथमिक एवं सक्रिय कार्यकर्ता भागेदारी करेंगे। विचार गोष्ठी हो, स्वच्छता कार्यक्रम हो, जागरूकता अभियान हो, प्रदर्शनी या अन्य कार्यक्रम हों, सभी में अधिक से अधिक जनसहभागिता को सुनिश्चित करवाना है।

See also  सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं