मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास में नंदादेवी राजजात समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं प्रतिनिधिमंडल के मध्य वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली मां नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों एवं कुशल प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली मां नंदा देवी राजजात यात्रा के सकुशल व सफल संचालन तथा इसे भव्य बनाने को लेकर शासन स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को प्रभावी समेकित कार्ययोजना तैयार कर वर्ष 2025 के अंत तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये यात्रा उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। इसके गरिमामय आयोजन हेतु सभी विभागों को परस्पर समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा से अधिकाधिक स्थानीय लोक कलाकारों, ग्राम पंचायतों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री और भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को किया जाएगा लामबंद
अल्पसंख्यक मोर्चा का मिशन 2027, बासित अली ने किया कमल खिलने का दावा
सीएम धामी से मिले रुद्रपुर और काशीपुर के मेयर, स्वच्छता का पुरस्कार जीतने के बारे में चर्चा