एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत समस्त अधि0/कर्मचारी गणों को अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में सीतापुर पार्किंग निकास द्वार के पास ड्यूटीरत कर्मचारियों मुख्य आरक्षी प्रकाश पंत व HPU कर्मचारियों संदीप झिंक्वाण, महिला आरक्षी संगीता द्वारा चेकिंग के दौरान *एक नेपाली मूल की महिला अभियुक्ता वर्षा पुत्री रत्न बहादुर निवासी वार्ड नंबर 10 दिल्ली कोट जिला कालीकोट नेपाल* को 15 बोतल व 20 हॉफ अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की), सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

More Stories
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल
प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर कांग्रेस ने जताई नाराजगी, सरकार पर साधा निशाना
सचिवालय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा