हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत ने आज अपना नामांकन किया। इस दौरान उन्होंने रोड शो के जरिये कांग्रेस की एकजुटता दिखाने की भी कोशिश की। वीरेंद्र रावत के साथ उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे। हरिद्वार जिले के पांचों कांग्रेस विधायक भी वीरेंद्र रावत के नामांकन में शामिल हुए।
कांग्रेस और हरीश रावत ने बीते 10 साल से हरिद्वार में विकास ठप होने का आरोप लगाया और दावा किया कि इस बार जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और युवा नेता के रूप में वीरेंद्र रावत को जिताकर संसद भेजेगी। हरीश रावत ने बीएसपी की ओर से चुनाव मैदान में बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए सुपारी किलर उतारने का आरोप भी लगाया। हरीश रावत ने नाम लिए बिना निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार पर भी निशाना साधा।

More Stories
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य