13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी से मिले उत्तराखंड के ओलंपियन

सीएम धामी से मिले उत्तराखंड के ओलंपियन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ी अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक एवं अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर में प्रतिभाग किया। सीएम धामी से मिले उत्तराखंड के ओलंपियनमुख्यमंत्री ने तीनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है।

See also  देवप्रयाग कांग्रेस ने फूंका सरकार और नैनीताल के पुलिस कप्तान का पुतला, खरगे के कार्यक्रम के दिन जानबूझकर रुकावट पैदा करने का आरोप