पौड़ी लोकसभा सीट पर सियासी जंग दिलचस्प हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी को जनता के सामने खुली बहस की चुनौती दी है। गोदियाल ने कहा है कि किसी भी टीवी चैनल पर या सार्वजनिक मंच पर वो बलूनी के साथ डिबेट के लिए तैयार हैं।
असल में अनिल बलूनी ने कहा था कि वो सिर्फ विकास की बात करना चाहते हैं इसीलिए गणेश गोदियाल ने कहा है कि चुनाव में जनता के बीच जा ही रहे हैं तो खुली चर्चा हो जाए जिसमें दोनों ही उम्मीदवार अपना अपना विकास का विजन बताएं ताकि जनता को बेहतर उम्मीदवार को संसद भेजने में आसानी हो। गोदियाल ने ये भी कहा है कि बहस कहां और कब करनी है इसका वक्त खुद अनिल बलूनी ही तय करके बताएं।

More Stories
उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की कवायद जारी
अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर देहरादून में होगी सभा, जांच में तेजी लाने की मांग
राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के बच्चों के साथ सीएम धामी ने मनाया जन्मदिन