10 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

घनी आबादी के बीच शराब का ठेका खोले जाने का विरोध

घनी आबादी के बीच शराब का ठेका खोले जाने का विरोध

देहरादून में वैली एनक्लेव, कैनाल रोड, जाख़न स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र के बीचों–बीच एक शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने छठवें दिन भी अपना धरना जारी रखा। रिहायशी इलाके में खोले जा रहे ठेके के विरोध में महिला शक्ति ने जोरदार नारेबाजी की।

देर शाम कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धरना स्थल पर पहुंच कर नारी शक्ति के प्रयास का वंदन किया और आश्वासन दिया कि मेरे होते हुए मेरे क्षेत्र में नारी शक्ति के सम्मान में कोई भी कमी नहीं आ सकती है। जोशी ने भरोसा दिलाया कि ये ठेका यहां नहीं रहेगा और जल्द ही लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

See also  दयारा बुग्याल से लापता युवती की तलाश जारी

आज लाल चंद शर्मा, सोनिया आनंद रावत, पार्षद डॉ अरविंद चौधरी, श्री परमिंदर ओबेरॉय के सभी क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का संकट के समय क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर उनके साथ खड़े होने पर बहुत बहुत आभार जताया।