17 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऊखीमठ में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहाली को लेकर आक्रोश, सीएम धामी को भेजा समस्याएं दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन, 31 अगस्त तक का अल्टीमेटम

ऊखीमठ में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहाली को लेकर आक्रोश, सीएम धामी को भेजा समस्याएं दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन, 31 अगस्त तक का अल्टीमेटम

आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदगण, व्यापार मंडल, प्रधानगण, जनप्रतिनिधिगण, महिला मंगल दल एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने एसडीएम के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन भेजा गया ।ऊखीमठ में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहाली को लेकर आक्रोश, सीएम धामी को भेजा समस्याएं दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन, 31 अगस्त तक का अल्टीमेटम

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि 31अगस्त 2026 तक ऊखीमठ की स्वास्थ्य सुविधाओं में आवश्यक सुधार करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकरण किया जाए। अगर निर्धारित समय सीमा तक ठोस कदम नहीं उठाए गए तो समस्त क्षेत्रवासी 1 सितंबर 2026 से धरना-प्रदर्शन एवं आमरण अनशन जैसे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

See also  अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि