उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को आज पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने 33 वर्षों तक बतौर शिक्षक सेवाएं दी हैं। साथ ही इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे हैं। डॉ. कठोच पौड़ी के एकेश्वर विकासखंड के मांसों गांव के मूल निवासी हैं।
उन्होंने 1974 में आगरा यूनिवर्सिटी से प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति, पुरातत्व विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष 1978 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के गढ़वाल हिमालय के पुरातत्व पर शोध ग्रंथ प्रस्तुत किया जिसके बाद उन्हें डीफिल की उपाधि से नवाजा गया। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने 33 साल सेवाएं दीं। वर्ष 1995 में वो प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए। डॉ. कठोच भारतीय संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व के क्षेत्र में लगातार शोध कर रहे हैं। डॉ कठोच वर्ष 1973 में बनाए गए उत्तराखंड शोध संस्थान के संस्थापक सदस्य हैं। उनकी मध्य हिमालय का पुरातत्व, उत्तराखंड की सैन्य परंपरा, संस्कृति के पद-चिन्ह, मध्य हिमालय की कला: एक वास्तु शास्त्रीय अध्ययन, सिंह-भारती सहित 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

More Stories
उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रभारी और सहप्रभारियों से मिले राजेश्वर पैन्यूली, मिशन 2027 को लेकर दीं शुभकामनाएं
पिथौरागढ़ में 26 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे, बारिश के रेड अलर्ट की वजह से फैसला, प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की
पिथौरागढ़- टनकपुर NH घाट में मुन्ना बैंड के पास मुसीबत बना, ऋषेंद्र महर ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी