21 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को परवादून कांग्रेस ने किया नमन

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को परवादून कांग्रेस ने किया नमन

भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस जिला कार्यालय, डोईवाला में श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके देश निर्माण में योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने का कार्य किया। सूचना क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने तथा युवाओं को नई सोच देने में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच आज भी देश के विकास की प्रेरणा है।

See also  पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उत्तराखंड कांग्रेस ने किया नमन

देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि राजीव गांधी ने ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनका जीवन देश सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने का सपना देखा था।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा कि स्व. राजीव गांधी की नीतियां आज भी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं। राजीव गांधी का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है।

See also  विधि-विधान से खोले गए द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट

कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर,डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,पूर्व प्रधान उमेद बोरा,मनोज नौटियाल,संदीप थापा,युवराज पुन,शार्दूल नेगी,प्रवीण सैनी,अमित सैनी,भगवान सिंह लोधी,रमेश सकलानी,मोहित कपरवान,नंदन नेगी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।