6 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ की मेयर कल्पना देवलाल को हाईकोर्ट का नोटिस मांगा जवाब याचिका में की गई है मेयर पद से हटाए जाने की मांग

पिथौरागढ़ की मेयर कल्पना देवलाल को हाईकोर्ट का नोटिस मांगा जवाब याचिका में की गई है मेयर पद से हटाए जाने की मांग

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पिथौरागढ़ नगर निगम की मेयर को उनके पद से हटाने को लेकर दायर याचिका की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को मेयर कल्पना देवलाल को नोटिस जारी किया है। पिथौरागढ़ निवासी जगमोहन जोशी की ओर से इस मामले को चुनौती दी गई है।पिथौरागढ़ की मेयर कल्पना देवलाल को हाईकोर्ट का नोटिस मांगा जवाब याचिका में की गई है मेयर पद से हटाए जाने की मांग

इस प्रकरण की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जी. नरेन्दर और न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि मेयर कल्पना देवलाल को तत्कालीन नगर पालिका की भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करने के मामले में वर्ष 2013 में अर्थदंड से दंडित किया गया था। आगे आरोप लगाया गया कि वै इस पद के योग्य नहीं है।

See also  CM धामी ने दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में की शिरकत

याचिकाकर्ता की ओर से मांग की गई है कि उन्हें इस पद से हटाया जाए और इसके लिये जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और शासन को निर्देशित किया जाए। राज्य निर्वाचन आयोग, प्रदेश सरकार और नगर निगम को सुनने के बाद खंडपीठ ने मेयर को नोटिस जारी किया है। इस मामले में चार सप्ताह बाद सुनवाई होगी।

Ad 1
See also  आधी रात को सीएम आवास घेरने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मोहित उनियाल ने दी बड़ा आंदोलन करने की धमकी