6 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रायवाला कांग्रेस की बैठक में स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन का बना प्लान

रायवाला कांग्रेस की बैठक में स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन का बना प्लान

रायवाला ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक ग्रामसभा साहबनगर में आमजनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित हुईं जिसमें जनसमस्याओं के समाधान एवं संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस कमेटी मासिक बैठक एवं नुक्कड़ सभा के माध्यम से आम जनता के बीच जाकर उनकी मूल भूत समस्याओं को सुनकर उसके निवारण के लिए सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने की रणनीति पर चर्चा करने के साथ साथ संगठन की मजबूती को लेकर भी सुझाव लेने का काम भी कर रहे हैं। जिससे कांग्रेस संगठन ग्रामसभा स्तर से बूथ स्तर तक आमजन से जुड़ सके और संगठन को मजबूती मिले ।

See also  केदारनाथ यात्रा के दौरान साइबर ठगी से बचाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस का एक्शन

ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला और कार्यकारी अध्यक्ष दीपा चमोली ने कहा कि हर क्षेत्र की अलग अलग समस्याएं है जहां एक और आमजन महंगाई से जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, और सरकार लोगों को धर्म और जाती के नाम पर बांटने का काम कर रहीं है।

स्थानीय निवासी मीना थापा व गजेन्द्र विक्रम शाही ने कहा कि साहबनगर ग्रामसभा हाइवे से सटा होने के बावजूद भी यह क्षेत्र अति पिछड़ा क्षेत्र है, क्षेत्र में ना लाइटें सुचारू हैं, ना ही पक्की सड़के हैं यहां भाजपा के जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय पर आकर झूठे वादे करके जाते है, और चुनाव जीतने के बाद जनता को निराशा हाथ लगती है ।

See also  देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार और पुलिस के खिलाफ आक्रोश

अंत में बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामसभा की सड़क की समस्या को लेकर वन मंत्री से मुलाक़ात की जायेगी । बैठक में भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहनलाल रतूड़ी, रवि राणा, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अंशुल त्यागी, के के थापा, ममता राणा, निर्मल थापा, शांति देवी, पद्मा थापा, अंजू शाही,हरभजन सिंह चौहान, टीकाराम व्यास, बुध बहादुर गुरुंग, बलवंत चंद रमोला, जय बहुगुणा, सुरेंद्र खुराना, विजय रावत, शार्दूल सिंह नेगी, जंगबहादुर गुरुंग, अमित कार्की, बल बहादुर थापा, भक्त बहादुर, रमेश कश्यप, पार्वती गुरुंग, रेखा शर्मा, मारे थापा, शांता शर्मा, आशा सिंह चौहान, रोशन व्यास, विजय सिंह बिष्ट, पूरण चंद रमोला, जीवलाल शर्मा, ओम प्रकाश पांडे, विनोद थापा, संदीप खंतवाल आदि मौजूद थे।