वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनो में ओवर लोडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में दिनांक 27.11.2024 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाकर यतायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गयी कड़ी चालानी कार्यवाही। इस दौरान कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर किये गये डीएल निरस्त और ओवर लोडिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 03 वाहन चालकों के विरूद्ध भी कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी।

More Stories
16 फरवरी की रैली के लिए कांग्रेस की अहम बैठक, बनी सरकार को घेरने की रणनीति
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में हुई महापंचायत, सरकार को दिया 20 दिन का अल्टीमेटम
16 फरवरी के प्रदर्शन को लेकर डोईवाला में कांग्रेस की बैठक