9 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कोटद्वार में पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

कोटद्वार में पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा सक्रिय एवं आदतन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना/कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गुंडा अधिनियम के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा क्षेत्र में शराब तस्करी में लगातार सक्रिय रहने वाले आदतन अपराधी उत्तम सिंह,निवासी- झण्डीचौड कोटद्वार के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी महोदय, जनपद पौड़ी गढ़वाल को विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। प्राप्त रिपोर्ट पर गहन विचारोपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अभियुक्त को जनपद पौड़ी की सीमा से 06 माह की अवधि के लिए जिला बदर किए जाने के आदेश पारित किए गए।

See also  जनगणना के पहले चरण की शुरुआत हो गई

आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 07.02.2026 को कोटद्वार पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को जनपद की सीमा से ढोल-नगाड़ों के साथ विधिवत मुनादी करते हुए बाहर भेजा गया, साथ ही उसे कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर उसके द्वारा जनपद की सीमा में पुनः प्रवेश किया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।