आगामी दिनों में आयोजित होने वाले भव्य कांवड़ मेले के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार यात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लक्ष्मणझूला-नीलकंठ पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्गों की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई तथा कूड़ा-करकट हटाने का कार्य संयुक्त रूप से किया गया। इसके अतिरिक्त कांवड़ मेले के दौरान अस्थायी दुकान लगाने वाले बाहरी व्यापारियों को समय रहते पुलिस वेरिफिकेशन कराने हेतु सूचित किया गया।

कांवड़ यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के दृष्टिगत चिन्हित स्थलों पर यात्रा साइन बोर्ड और चेतावनी फ्लेक्सी लगाए जा रहे हैं। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा किनारे खतरनाक घाटों को पूर्णतः प्रतिबंधित कर बैरियर लगाने के साथ ही इन गंगा घाटों पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। पौड़ी पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्ण प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री एवं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का राजपुर विधानसभा में हस्ताक्षर अभियान, गांधी पार्क में उमड़ा जनसमर्थन
अग्निपथ योजना समाप्त कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र सरकार : कर्नल राम रतन नेगी
डीएम पिथौरागढ़ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश