वर्तमान समय में जनपद पौड़ी में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से जारी है। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा समस्त चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के नेतृत्व में पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थात्मक इंतज़ाम किए गए हैं नामांकन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी तत्परता, सजगता एवं निष्ठा के साथ निभा रहे हैं, जिससे नामांकन करने वालों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही पुलिस द्वारा चुनाव से संबंधित सभी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है समय-समय पर संदिग्ध व्यक्तियों,स्थलों की चेकिंग कर निरीक्षण भी किया जा रहा है।

More Stories
कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश
कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत
हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा