2 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

साइबर क्राइम को लेकर जागरुक कर रही पुलिस

साइबर क्राइम को लेकर जागरुक कर रही पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल,कॉलेजों में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं को और गांवों में जाकर आमजन को अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। साइबर क्राइम को लेकर जागरुक कर रही पुलिस

जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम और सीआईयू द्वारा टैक्सी स्टेंड कोटद्वार में स्थानीय टैक्सी संचालकों, आस पास के गांवों से आये लोगों व यातायात कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा आदर्श राजकीय इण्टर कॉलेज कोटद्वार में एनएसएस के छात्र-छात्राओं व उपस्थित अध्यापकों से संवाद कर ,बढते साइबर आपराधों से बचाव, यातायात नियमों का पालन करने ,नशे के दुष्प्रभावों, नशा मुक्ति के सम्बन्ध में,महिलाओं व बच्चो से सम्बन्धित अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्तियों की मदद करने, चिकित्सीय सहायता प्रदान कर good Samaritan बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सुरक्षा सम्बन्धी नम्बरों साइबर हेल्प लाइन न0- 1930, डायल-112, महिला हेल्प लाइन न0-1090 व चाइल्ड हेल्प लाइन न0-1098 के बारे में भी जानकारी दी गयी।

See also  सीएम धामी ने मुजफ्फरनगर गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि