उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बड़ी खबर है, जहां संसद परिसर में हुए हालिया विरोध प्रदर्शन और नाटक को लेकर राहुल गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। चंपावत जिले के पाटी थाने में सनातन धर्म के अनुयायी और एक जागरूक नागरिक राजेश बिष्ट ने एक औपचारिक तहरीर दी है।
इस शिकायत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद को मुख्य रूप से नामजद किया गया है।
मामला 31 जुलाई 2026 का है, जब संसद परिसर के मकर द्वार के बाहर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कथित नाटक का मंचन किया गया था। आरोप है कि इस नाटक के दौरान हिंदू संतों और साधुओं की वेशभूषा धारण की थी और जानबूझकर एक ऐसा प्रॉप इस्तेमाल किया जो मंदिरों की दान-पेटी जैसा प्रतीत होता है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस मंचन के जरिए हिंदू धर्म की आस्था, साधु-संतों के सम्मान और श्री राम मंदिर तथा मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले दान की पवित्र प्रथा का अपमान किया गया है। तहरीर में ये भी कहा गया है कि यह कृत्य महज़ एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समाज में वैमनस्य फैलाने के लिए किया गया एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, धारा 196 और धारा 3(5) के तहत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
पुलिस प्रशासन को दी गई इस तहरीर के बाद से राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर हलचल काफी तेज हो गई है। अब देखना ये होगा कि चंपावत की पाटी पुलिस इस मामले आगे क्या कानूनी कदम उठाती है।

More Stories
प्रतापनगर सीट से चुनावी तैयारी में जुटे सीनियर बीजेपी लीडर राजेश्वर पैन्यूली, गांव गांव जाकर सुनीं लोगों की समस्याएं
सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं लोगों की समस्याएं
SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के डीएम के साथ की चर्चा