जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग पुलिस इस समय पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुरूप, एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे के नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग में सभी थाना और चौकी प्रभारियों द्वारा जनपद के एन्ट्री प्वाइंट्स, बस अड्डा, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर चैकिंग अभियान चलाया रहा है।

आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी प्रकार के खतरे को समय पर रोका जा सके। जनपद पुलिस की अपील है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरन्त नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

More Stories
देहरादून जू में लाया गया सफेद बाघ तेजस
विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतगणना व्यवस्थाओं के संबंध में लिया जायजा
सीएम घोषणाओं को लेकर धामी ने बजट को दी मंजूरी