21 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पुलिस का ऑपरेशन स्माइल जारी

पुलिस का ऑपरेशन स्माइल जारी

पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदाओं की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने और नाबालिग बच्चे जो कहीं काम कर रहें हैं उनका रेस्क्यू कर काउंसलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में थाना लक्ष्मण झूला पुलिस टीम द्वारा गंगा नदी के घाटों पर फूल बेचने वाले कुल 18 नाबालिग बालक, बालिकाओं को रेस्क्यू कर इनके परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग की गई और परिजनों को पुलिस द्वारा सख्त हिदायत दी गई पुलिस टीम द्वारा बच्चों समझाकर उन्हें स्कूल पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।

See also  सीएम धामी ने बनबसा में किया योग, सभी को दी शुभकामनाएं

पुलिस टीम -:

1- उपनिरीक्षक उत्तम रमोला

2-महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी

3- मुख्य आरक्षी महिपाल

4- मुख्य आरक्षी किरन शर्मा

5-आरक्षी पंकज शर्मा

6- महिला आरक्षी करिश्मा