कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने बताया कि छिद्दरवाला निवासी एन.डी.एस स्कूल की छात्रा प्राची चौहान ने सीबीएसई की परीक्षा में 98% लाकर केवल अपना नहीं अपने माता पिता वके साथ साथ ऋषिकेश वासियों का भी नाम रोशन किया है, प्राची का उज्ज्वल भविष्य है और ये देश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन करेगी साथ ही विशेष प्रयास के लिये प्राची के स्कूल के प्रधानाचार्य व उनके माता पिता को भी साधुवाद देता हूं, जिन्होंने अपनी बेटी को इस लायक बनाया कि उसने आज अपने साथ साथ ऋषिकेश क्षेत्रवासियों का भी नाम रोशन किया।
वास्तव में शिक्षा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इस अंग से किसी भी बालक व बालिकाओं को वंचित नहीं रहना चाहिए क्योंकि अच्छी शिक्षा जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह हमें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है। शिक्षा के माध्यम से हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकते है। ताकि हम जीवन का हर एक लक्ष्य हासिल कर सकें। मौके पर गोकुल रमोला, आशा सिंह चौहान, राकेश सिंह, रवि राणा, कश्मीर चौहान, पवन चौहान आदि मौजूद थे।

More Stories
कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश
कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत
हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा