24 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

प्रतिमा सिंह का सरकार पर तंज

प्रतिमा सिंह का सरकार पर तंज

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्त डॉ0 प्रतिमा सिंह ने उत्तराखण्ड सरकार के बिजली के दामों में बढोतरी किये जाने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। एक बयान जारी करते हुए डॉ0 प्रतिमा ने सरकारी निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की विद्युत दरों में बढोतरी का फैसला जन विरोधी, किसान विरोधी एवं गरीब विरोधी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार आम जरूरत की चीजों पानी, सीवर, पठन-पाठन सामग्री कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, रबर, रसोई गैस सिलेंडर, परिवहन निगम की बसों के किराये की दरों में भारी वृद्धि कर आम जनता का शोषण कर रही है वहीं अब बिजली के दामों में भारी वृद्धि कर किसानों और आम उपभोक्ताओं पर बोझ पर बोझ डालने का काम कर रही है। बिजली के बढे दामों का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है तथा सरकार से मांग करती है कि बिजली की बढी दरों को जनहित में वापस लिया जाना चाहिए।

See also  राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल

सरकार की कथनी और करनी में अंतर- प्रतिमा सिंह

डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नेता महंगाई कम करने तथा आम आदमी को राहत की बात केवल अपने भाषणों में करते हैं परन्तु जिस प्रकार चुनाव समाप्त होते ही राज्य में बिजली के दाम बढ़ाये गये हैं उससे साबित होता है कि भाजपा की सरकारों को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा की राज्य सरकार द्वारा पानी के दामों में 15 प्रतिशत, बिजली के दामों में 7.70 प्रतिशत, पठन सामग्री पर लगभग 25 प्रतिशत बढोतरी कर प्रदेश की जनता को चुनावी तोहफा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 से लगातार बढ रही महंगाई के कारण देश का किसान, नौजवान, बेरोजगार, गरीब व आम आदमी पहले से ही त्रस्त है। भाजपा सरकार के पिछले 7 वर्ष के कार्यकाल के अन्तराल में आम जरूरत की चीजों के दामों में कई गुना वृद्धि पर केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। रसोई गैस, पेट्रोलिय पदार्थ तथा खाद्य्य पदार्थों के लगातार बढ़ रहे दामों के बाद राज्य सरकार द्वारा बिजली की दरों में भारी वृद्धि कर जनता को मंहगाई के बोझ से लादने का काम किया जा रहा है।

See also  भूमि घोटालों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग