7 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी में मतगणना की तैयारी पूरी, डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश

पौड़ी में मतगणना की तैयारी पूरी, डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मतगणना स्थलों की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। पौड़ी में मतगणना की तैयारी पूरी, डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतगणना हॉल की बैरिकेडिंग तथा सीसीटीवी कैमरों की संख्या इस प्रकार बढ़ायी जाय ताकि कि पूरा कक्ष कवर हो सके। साथ ही उन्होंने प्रत्येक मतगणना केंद्र हेतु पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर, प्रिंटर, प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर आदि की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को चेकलिस्ट के आधार पर व्यवस्थाओं की अंतिम पुष्टि करने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा उन्होंने सभी विकासखंडों में मीडिया कॉर्नर बनाने के भी निर्देश दिए।

See also  विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने मंजूर किया बजट

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान टाई की स्थिति में विवाद की संभावना को समाप्त करने हेतु पर्ची निकालने की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रखी जाय तथा सभी प्रत्याशियों को ये प्रक्रिया स्पष्ट रूप से समझायी जाय। उन्होंने बताया कि किसी को भी मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मतगणना हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही कहा कि सभी उपकरण अलग कक्ष में जमा कराएं।

See also  मोदी के बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 25 साल पूरे, सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी-विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
Ad 1