15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, परवादून कांग्रेस की अहम बैठक, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहे

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, परवादून कांग्रेस की अहम बैठक, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहे

देहरादून में 17 जुलाई को आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज हरिद्वार रोड, डोईवाला स्थित काइट रेस्टोरेंट में परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम को केवल सफल ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की राजनीति में एक नई ऊर्जा और चेतना का प्रतीक बनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जितनी भी बाधाएं खड़ी करे, कांग्रेस अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेगी और छात्रों की आवाज़ को हर हाल में बुलंद किया जाएगा। राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, परवादून कांग्रेस की अहम बैठक, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहे

इस कार्यक्रम के लिए पहले देहरादून के परेड ग्राउंड की अनुमति ली गई थी, लेकिन राहुल गांधी के उत्तराखंड आगमन से घबराई भाजपा सरकार ने आनन-फानन में कल उसकी अनुमति रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और सरकार की इस मानसिकता से डरने वाली नहीं है। अब यह कार्यक्रम बन्नू स्कूल ग्राउंड, रेसकोर्स रोड, देहरादून में आयोजित होगा और पहले से भी अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

See also  खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च

 

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि “छात्रों की गूंज” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों की आवाज़ को बुलंद करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटे।

 

कांग्रेस सहप्रभारी मनोज यादव ने कहा कि प्रदेश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है और राहुल गांधी जी का यह संवाद युवाओं को अपनी बात सीधे रखने का अवसर देगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचकर कार्यक्रम में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

See also  चमोली टनल हादसे पर सीएम धामी ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से की फोन पर बात, श्रमिकों कुछ सुरक्षा का दिया भरोसा

 

परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनता और छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा भाग लेकर अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को राहुल गांधी जी के समक्ष रखेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में छात्रों एवं युवाओं को कार्यक्रम में लाने का आह्वान किया।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस के सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा,सहप्रभारी मनोज यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी,पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अश्विनी बहुगुणा,सेवादल प्रमुख,हेमा पुरोहित,प्रदेश सचिव सागर मनवाल,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,ऋषिकेश महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नथनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील थपलियाल,पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ताज,नीरज त्यागी, एसपी बहुगुणा,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कप्रवान शास्त्री,नगर पालिका सभासद गौरव मल्होत्रा,अमित सैनी,राहुल सैनी,स्वतंत्र बिष्ट,महेश कुकरेती,विमल तिवारी रेखा बहुगुणा,अफसाना अंसारी,रेखा कांडपाल सती,सुनील बर्मन,तेजपाल सिंह मोंटी,मनोज पाल,राहुल खरोला,आरिफ अली,विवेक सैनी,मधुसूदन सुन्द्रियाल,मोहित कार्पवान,राहुल आर्य,प्रवीण सैनी,अनुज कन्नौजिया,विमल गोला,सोहेब अली,नंदन नेगी, समीर खान,आशिक अली,साहिल अली,शुभम काम्बोज सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

See also  टनल हादसे के घायलों का सीएम ने गोपेश्वर अस्पताल में जाना हाल