15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

अंतिम चरण में हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां

अंतिम चरण में हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां

हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 25 मई से शुरू होगी। इस हेतु चमोली जिला प्रशासन और श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से की जाने वाली तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। यात्रा मार्ग से भारतीय सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही गोविंदघाट में वैली ब्रिज का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी संदीप तिवारी की मॉनिटरिंग में यात्रा मार्ग पर बिजली, पानी, शौचालय और चिकित्सा सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

See also  नड्डा दे गए बीजेपी को एकजुटता की नसीहत