अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ़ वार्ड में गरीब परिवारों को कम्बल वितरित किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जरूरतमंद परिवारों को कम्बल वितरित किए और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा गरीबों की मदद के लिए तत्पर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे कोरोना महामारी का संकट हो या आज की महंगाई, कांग्रेस ने हर अवसर पर गरीबों का दुःख-दर्द बांटा है और उनके विकास एवं सेवा को अपना धर्म माना है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास गरीबों की सेवा का इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी सदैव जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है और आज गोविंदगढ़ क्षेत्र में गरीबों की सेवा का यह अवसर मिला।कम्बल वितरण कार्यक्रम में पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल, दीप वोहरा, संजय पालीवाल, कोमल वोहरा, कुलदीप चौधरी, मोहित मेहता, सुदेश शर्मा, सुनील अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

More Stories
16 फरवरी की रैली के लिए कांग्रेस की अहम बैठक, बनी सरकार को घेरने की रणनीति
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में हुई महापंचायत, सरकार को दिया 20 दिन का अल्टीमेटम
16 फरवरी के प्रदर्शन को लेकर डोईवाला में कांग्रेस की बैठक