20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड में प्रियंका गांधी की सभा

उत्तराखंड में प्रियंका गांधी की सभा

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के प्रचार को धार देने के लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 2 जनसभाएं करेंगे। प्रियंका की पहली रैली रामनगर में होगी यहां से वो पौड़ी और नैनीताल लोकसभा सीटों के मतदाताओं को संदेश देने की कोशिश करेंगी। जबकि प्रियंका की दूसरी रैली आज ही रुड़की में होनी है। रामनगर में पीरूमदारा के किसान इंटर कॉलेज में प्रियंका गांधी जनता को संबोधित करेंगी। प्रियंका की रैली को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। शुक्रवार देर शाम को ही प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी दीपिका पांडे और उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा रामनगर पहुंच चुके हैं।

See also  देहरादून में ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, SSP से की शिकायत, ज्ञापन के जरिए दिए अहम सुझाव

कांग्रेस की चुनौतियां कम नहीं

चुनाव प्रचार में कांग्रेस की ओर से किसी राष्ट्रीय नेता की पहली रैली उत्तराखंड में हो रही है लिहाजा कांग्रेसी उत्साहित तो हैं लेकिन इस बात को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस लीडरशिप ने इस बार कैंपेनिंग में बड़े नेता उतारने में देर तो नहीं कर दी? हालांकि कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव लड़ने और जीतने का दावा कर रहे हैं। मगर बीजेपी के प्रचार अभियान के मुकाबले कांग्रेस की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं में कुछ उलझनें जरूर हैं। अब सवाल यही है कि क्या प्रियंका गांधी आज की रैलियों ने कार्यकर्ताओं की उलझन दूर कर पाएंगे। दो दिन पहले ही पीएम मोदी ने ऋषिकेश में रैली की थी लिहाजा आज प्रियंका गांधी से काउंटर अटैक की भी उम्मीद की जा रही है। कांग्रेस के सामने उत्तराखंड में 10 साल का सूखा करने की चुनौती है। क्योंकि 2014 और 2019 में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। अब बड़ा सवाल है कि क्या इस बार कांग्रेस नतीजे बदलने में कामयाब हो पाएगी।