14 March 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

खाद्य सुरक्षा को लेकर सचिवालय में कार्यक्रम

खाद्य सुरक्षा को लेकर सचिवालय में कार्यक्रम

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ( FSSAI ) द्वारा सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में सचिवालय परिसर एवं जिला कारागार परिसर को सुरक्षित स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय दृष्टि से बेहतर भोजन उपलब्ध कराने एवं स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए “ईट राईट कैम्पस” का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है।

मुख्य सचिव ने भारत सरकार की ओर से निर्गत ईट राईट कैम्पस प्रमाण पत्र को सचिवालय प्रशासन के सचिव श्री दीपेन्द्र चौधरी एवं उपमहानिरीक्षक जेल को विधिवत प्रदान किया।

रतूड़ी ने इस उपलब्धि के लिए सचिवालय परिसर में कार्यशील विभिन्न खान-पान सेवाओं यथा इंदिरा अम्मा भोजनालय, जी.एम.वी.एन कैन्टीन के फूड सुपरवाइजर को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर की धनराशि