15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने धराली में आपदा पीड़ितों के लिए दी 1 करोड़ की आर्थिक मदद

पंजाब नेशनल बैंक ने धराली में आपदा पीड़ितों के लिए दी 1 करोड़ की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पंजाब नेशनल बैंक से आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹1 करोड़ का योगदान प्रदान किया गया। पंजाब नेशनल बैंक ने धराली में आपदा पीड़ितों के लिए दी 1 करोड़ की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री ने पीएनबी द्वारा दिए सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह राशि आपदा प्रभावित परिवारों के त्वरित सहायता और पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा संकट की घड़ी में संस्थाओं एवं संगठनों का आगे आना समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि धराली क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है और प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है।

See also  हिंदी दिवस पर कार्यक्रम, सीएम धामी ने की शिरकत