बागेश्वर की पूर्व बीजेपी महिला मौर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी ने प्रदेश मे तीलू रौतेली पुरस्कार के चयन पर सवाल उठा दिए हैं। सविता नगरकोटी का आरोप है, कि जिस मकसद के लिए वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता है, उससे सरकार पूर्ण रुप से भटक गयी है, तीलू रौतेली पुरस्कार अपने चहेतो को रेवड़ी बाटने तक सीमित रह गया है।
बागेश्वर जिले में दस वर्षों से सिर्फ खेल के क्षेत्र में ही तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता रहा है महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के नाम का चयन जिला स्तर से आगे नहीं बढाने के गंभीर आरोप लगाये हैं। बागेश्वर में सरकार और संगठन के बीच दरारें बढते हुये दिख रही हैं। वहीं कई अन्य जिलों से भी चयन पर सवाल उठतेे नजर आ रहे हैंl

More Stories
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट
सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी
सचिव राज्य संपत्ति विभाग ने की तीन अहम परियोजनाओं की समीक्षा