ऋषिकेश की श्यामपुर पुलिस चौकी में भट्टोवाला में हुए गोलीकांड की गंभीर घटना को लेकर श्यामपुर पुलिस चौकी में ज्ञापन प्रेषित कर सभी अपराधियों की शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और प्रधान संगीता राणा ने कहा कि भट्टोवाला में दिनदहाड़े हुई जानलेवा हमले से क्षेत्रवासियों में भारी भय और आक्रोश का माहौल है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से ऋषिकेश की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है बार बार पुलिस प्रशासन को सूचित करने के बाद भी पुलिस का रवैया सही नहीं है इसीलिए यहां लगातार अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं आज हम ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन को चेताते हुए कहा कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने का साहस न कर सके अपराधियों के मन से पुलिस का भय समाप्त होता जा रहा है, जो कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यदि अपराधियों के विरुद्ध समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूरन ऋषिकेश वासियों को आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा ।

रमोला ने कहा कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर भविष्य में इस तरह की घटनाएँ ना हो इसके लिये उचित रणनीति प्रशासन को बनानी चाहिए अगर ये जल्द पकड़ में नहीं आते तो इससे क्षेत्र में अपराधियों के हौसले और अधिक बुलंद होंगे तथा सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मौके पर पूर्व प्रधान सतीश रावत, जिला पंचायत प्रतिनिधि लालमणि रतूड़ी, जिला पंचायत प्रतिनिधि हिमांशु पंवार, पंचायत सदस्य शीशपाल रावत, आजाद राणा, शंभू सिंह रावत, आचार्य कृष्णानन्द भट्ट, बलवीर सिंह, सुनील खंडूरी, बिशन सिंह, सम्भू सिंह, रूकम सिंह, राजा, अंकित, रवीन्द्र रमोला आदि मौजूद थे।

More Stories
कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश
कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत
हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा