राजेंद्र भंडारी की विधानसभा सदस्यता चली गई है। भंडारी ने आज ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था साथ ही उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दिया था। भंडारी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को अपना इस्तीफा भेजा था। विधायक का इस्तीफा स्पीकर ने देर शाम मंजूर कर लिया।
इसके साथ ही बदरीनाथ विधानसभा खाली होने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस सीट पर अब उपचुनाव होगा। माना जा रहा है कि राजेंद्र भंडारी अब बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरेंगे जबकि कांग्रेस को नया उम्मीदवार तलाशना पड़ेगा।

More Stories
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य