10 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर राजेश्वर पैन्यूली ने जताया दुःख

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर राजेश्वर पैन्यूली ने जताया दुःख

बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खंडूरी के मीडिया प्रभारी रह चुके राजेश्वर पैन्यूली ने अपने शोक संदेश में कहा “भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन से गढ़वाल, उत्तराखंड और देश ने सच्चाई तथा सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने वाला एक महान नेता खो दिया है। उनकी ईमानदारी की मिसाल पूरे देश में दी जाती रही है और सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी तथा कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय रही।”

राजेश्वर पैन्यूली ने कहा की खंडूड़ी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन एवं समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई।

See also  पिथौरागढ़ में शुरू हुआ SIR, ड्यूटी पर मुस्तैद बीएलओ

उन्होंने प्रदेशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा प्रदान की। खंडूड़ी की सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। देश और उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।