2 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रविंद्र आनंद का बीजेपी पर हमला

रविंद्र आनंद का बीजेपी पर हमला

देहरादून मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के नेता ने एक बयान जारी कर बस्तियों के नियमितीकरण को लेकर भाजपा पर जनता के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया ।उन्होंने कहा कि 5 साल पूर्व नगर निगम चुनाव से ठीक पहले भाजपा सरकार ने जनता के साथ ये वादा किया था कि वह उनके आशियाने उजाड़ने नहीं देंगी और सबको मालिकाना हक मिलेगा, लेकिन वोट लेने के बाद भाजपा अपने वादे से पूरी तरह मुकर गई और पल्ला झाड़ते हुए अपनी नाकामी का ठीकरा कोर्ट पर फोड़ दिया ।रविंद्र आनंद का बीजेपी पर हमला उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच में जुमला पार्टी है इसलिए जनता को आए दिन नए-नए जुमले देती रहती है लेकिन जब जनता को कुछ देने की बारी आती है तो खुद कुछ ना करते हुए मामले में हिलाहवाली करती है उन्होंने निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गामा ने उस वक्त जनता का वोट लूटने के लिए जनता से झूठे वादे किए एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जनता को गुमराह किया एवं उसके साथ विश्वास घात किया है ।

See also  शहीद राज्य आंदोलनकारियों को सीएम धामी ने किया नमन

उन्होंने कहा ये बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा बन चुका है कि पहले झूठे वादे कर कर जनता से वोट ले लो और बाद में विश्वास घात करो उन्होंने कहा कि किसी का आशियाना उजाड़ना किसी भी तरीके से ठीक नहीं है । अंत में उन्होंने कहा अब समय आ गया है जब जनता की आंखें खुल रही हैं और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा ।

Ad 2
See also  सीएम धामी ने ली चाय की चुस्की