उत्तराखंड सरकार ने अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच का फैसला किया है। सीएम धामी ने कहा कि बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अंकिता के माता-पिता ने भेंट के दौरान CBI जांच की मांग रखी थी जिसका सम्मान करते हुए हमारी सरकार ने इस मामले की जांच CBI से कराने का निर्णय लिया है। मातृशक्ति की सुरक्षा एवं उनके सम्मान के लिए हमारी सरकार सदैव प्रतिबद्ध रही है। देवभूमि उत्तराखंड में कानून का राज है, यहां दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात
जवानों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
देहरादून में संघ दफ्तर पहुंचे सीएम धामी, दीपावली की शुभकामनाएं दीं