7 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत काम जारी

रुद्रप्रयाग में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत काम जारी

जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में हाल ही में हुई अतिवृष्टि के बाद से पूरे जिले में आपदा जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिले के सभी विभाग अपने-अपने कार्यों को तेज़ी से अंजाम दे रहे हैं। बीते दिन तालजामण क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रही हैं। रुद्रप्रयाग में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत काम जारी

इसी क्रम में जखोली ब्लॉक के बकसिर बंगड़ गांव में मेडिकल टीम ने एक 21 वर्षीय महिला की सुरक्षित डिलीवरी उसके घर पर ही करवाई। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बड़ी बात ये है कि मेडिकल टीम संपर्क मार्ग टूटे होने के बाद भी बड़ी विकट परिस्थितियों में महिला के घर पहुँची और महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई।

See also  पीएम आवास योजना शहरी में उत्तराखंड को मिला इनाम

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि देर रात सूचना प्राप्त हुई कि सक्षमा देवी (उम्र 21 वर्ष), पत्नी पंकज चंद को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जखोली डॉ. खुशपाल सिंह के निर्देशन में एक मेडिकल टीम गठित कर महिला के घर भेजी गई।

टीम देर रात गांव पहुंची और स्थानीय दाई की सहायता से महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। महिला के परिजनों के संपर्क में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार बनी हुई है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

वहीं, जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा आपदा के इस दौर में सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिनकी निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

See also  सीएम धामी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में किया स्वच्छता श्रमदान