24 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

SIR की तैयारियों कै लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की देहरादून में समीक्षा बैठक

SIR की तैयारियों कै लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की देहरादून में समीक्षा बैठक

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन आज देहरादून स्थित राज्य अतिथि गृह बीजापुर में SIR की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि SIR का मुख्य उद्देश्य “एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डूप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं“ को चिन्हित कर मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी मतदाताओं से आगामी SIR में अपना नवीनतम पासपोर्ट फोटो उपलब्ध कराने के साथ ही SIR में BLO को सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अवगत कराया कि प्रदेश में Pre-SIR फेज में 89% मैपिंग की गई है। प्रदेश में गणना प्रपत्रों के प्रिंटिंग की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। डीईओ, डिप्टी डीईओ, ईआरओ/एईआरओ के प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा कर दिया गया है, बीएलओ और अन्य फील्ड स्टाफ का प्रशिक्षण गतिमान है।

See also  हरिद्वार में सीएम धामी ने किया ये खास काम

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को ये भी बताया गया कि प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए व्यापक स्तर पर विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं ईआरओ को राजनीतिक दलों के साथ प्रत्येक सप्ताह बैठक करने के निर्देश दिए हैं।